ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता गीत पर किया डांडिया, सीईओ ने दिलाई मतदान की शपथ

 


बिलासपुर. शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान महराणा प्रताप चौक स्थित फाउंडेशन किक्रेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया कार्यक्रम में स्वीप गरबा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लगभग 10 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता गीत पर डांडिया किया.

एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई. फ़्लैश लाइट जलाकर सभी ने मतदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की.कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार गीत ”मैं भारत हूं” का भी प्रदर्शन किया गया.



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad