ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

छत्तीसगढ़ : अंतिम 4 सीटों पर भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

 

रायपुर- | भाजपा ने बची हुई 4 सीटों बेमेतरा, कसडोल, अंबिकापुर और बेलतरा से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चारों सीटों पर नए चेहरे को मौका दिया गया है. बेलतरा से भाजपा ने विधायक रजनीश सिंह का टिकट काटकर सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा है. वहीं अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है |


बेमेतरा में साहू समीकरण को भाजपा ने साधा है. उन्होंने पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दीपेश साहू को मैदान में उतारा र्है. वे पूर्व में शिक्षाकर्मी रह चुके हैं. वहीं अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है. बता दें कि 2016-17 में कांग्रेस छोड़कर राजेश अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन किया था. कभी सिंहदेव के करीबी माने जाते थे. राजेश अग्रवाल व्यापारी वर्ग से आते हैं |

सूची देखे.....................

















Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad