ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, फिर किसानों से किया सरकार बनने पर कर्जमाफी का वादा


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम जेठा में आयोजित आम सभा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनी तो फिर से किसानों का ऋण माफ करेंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का सभा में मौजूद लोगों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. एक दिन पहले ही रविवार को सीएम बघेल ने तीन घोषणाओं को लेकर ट्वीट किया था।
उन्होंने कहा कि इस बार कांगेस की सरकार बनी तो जातिगत जनगणना करेंगे, 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे और 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे। इसके बाद आज उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान कर बता दिया कि कांग्रेस के तरकश में और भी कई तीर हैं।
उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने कर्ज माफ की घोषणा की थी. साथ ही धान के लिए एमएसपी 2,500 रुपए प्रति क्विंटल और मक्का के लिए 1,700 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया था. इतना ही नहीं प्रत्येक परिवार को एक रुपए की दर से 35 किलोग्राम चावल देने, घरेलू खपत के लिए बिजली के बिल को आधा करने और 10 लाख बेरोजगार युवाओं को मासिक अनुदान प्रदान करने जैसे वादे किए थे।




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad