ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

गोरखपुर: तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

गोरखपुर – सिकरीगंज क्षेत्र के महदेवा बाजार के पास कार और बाइक की सामने से जोरदार टक्कर हो गई. जिस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं साथ में जा रहे पत्नी और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं |
मिली जानकारी के अनुसार, बृजेश गोस्वामी पुत्र रामदास गोस्वामी ग्राम इंद्रापार खुर्द (मठखेमकरन) थाना सिकरीगंज का रहने वाला था. परिवार वालों से बात करने पर उन्होंने बताया की बृजेश अपनी पत्नी बच्चों के साथ 23 अक्तूबर की रात 10:30 बजे के करीब अपने ससुराल महुआपार थाना खजनी से बाइक से वापस गांव आ रहा था. अभी वह महदेवा बाजार के बेलदार टोला ही पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा क्रिस्टा गाड़ी ने टक्कर मार दी |
जिससे बाइक सवार बृजेश गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी अन्नू गोस्वामी, बेटा यश (तीन वर्ष) बेटी आरोही (दस माह) गंभीर रूप से घायल हो गए चालक हेलमेट नहीं लगाये थे. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने आनन-फानन में मृतक व घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है |



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad