ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला |

धनबाद : शनिवार की रात तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 नंबर के समीप नेशनल हाईवे पैदल पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई. मृतक की पहचान प्रवीण कुमार बोकारो निवासी के रूप में हुई है. वह ट्रक संख्या JH-10 AY 3789 का उपचालक है. ट्रक रिलायंस पेट्रोल पंप पर खड़ा कर सामान खरीदने के लिए सड़क पार जा रहा था. इसी दौरान अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है |

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad