ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में असम के सीएम ने भरी हुंकार : हेमंत बिस्वा ने कहा – देश को विश्व गुरु बनाने ED और CBI की जरूरत

 छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में असम के सीएम ने भरी हुंकार : हेमंत बिस्वा ने कहा – देश को विश्व गुरु बनाने ED और CBI की जरूरत

बिलासपुर : जिले के बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, मस्तुरी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए. उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला.सीएम भूपेश बघेल के बयान पर असम के CM हेमंत बिस्वा ने पलटवार करते हुए कहा, यह देश को विश्व गुरु बनाने के लिए शक्तिशाली ED और सीबीआई की जरूरत है नहीं तो गौठान घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाले का पैसा बाहर कैसे आएगा. अगर भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सबसे बड़ा शक्तिशाली ED और CBI देश को चाहिए नहीं तो काला धन कैसे आएगा.असम के सीएम ने छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को लेकर कहा, कुछ अधिकारी कांग्रेसी बनकर काम कर रहे हैं. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. आचार संहिता लगने के बाद किसी भी पार्टी के लिए एकतरफ़ा काम नहीं करना चाहिए, भारत सरकार उनके खिलाफ कार्यवाही करेगा.मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा ने कहा, पूरे भारत में मदरसा बंद होना चाहिए, केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर समय मदरसा बंद करने के लिए बात होनी चाहिए. ईडी की कार्यवाही पर उन्होंने कहा, देश में एक तरफ भाजपा और एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रॉपर्टी गिने, इसमें कांग्रेसी भ्रष्टाचार में आगे हैं |







 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad