ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

झिंझिपहाड़ी के शीतला माता मंदिर से निकाला गया विशाल कलश यात्रा, 108 महिलाओं ने लिलोरी मंदिर स्थित कतरी नदी घाट से भरा जल

धनबाद(कतरास): 20-01-2024
शनिवार को झिंझिपहाड़ी पंचायत स्थित मड़पथान शीतला माता मंदिर से हजारों की सँख्या में विशाल कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाला गया. बताते चलें कि कलश यात्रा झिंझिपहाडी के बूढ़ा बाबा शिव मंदिर स्थित शीतल माता मन्दिर से झिंझिपहाडी बस्ती, सोनारटोला, राजा गढ़ होते हुए लिलोरी स्थान स्थित कतरी नदी घाट पहुँची. जहां पंडित अशोक कुमार ने 108 कन्याओं कन्याओं को पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भराया. इसके पश्चात पुनः उसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान में पहुँचे. शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों के शोर में महिला पुरूष व बच्चे थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे. नन्हे नन्हे बच्चों को शीतला माता, भगवान राम एवं सीता के रूप में श्रृंगार किया गया था जो कि आकर्षण का केंद्र बना रहा. स्थानीय बिशाल महतो ने बताया कि शीतला माता मूर्ति स्थापना को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत पहले दिन शोभायात्रा सह कलश यात्रा निकाला गया है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने बताया कि रविवार को अखंड भक्ति जागरण सुनिश्चित किया गया है तथा सोमवार को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूजा कार्यक्रम को लेकर पूरे गाँव के लोगों में उत्सव का माहौल है. इस आयोजन में सभी का सहयोग मिल रहा है. गांव का सुख शांति बना रहे ईश्वर से यही प्राथना है. शोभायात्रा में मुख्य रूप से मुखिया पेमलता कुमारी , कार्तिक महतो, कमल महतो , शंकर महतो, गणेश महतो , विशाल महतो, अर्जुन महतो, लखन महतो, सुरेश महतो, माणिक महतो, भैरवनाथ महतो , राजकुमार महतो, चंदन महतो,  अभिषेक महतो, भीम महतो व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT