ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

धनबाद में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 20 साल में पहली बार 5 डिग्री पंहुचा पारा; धूप के बावजूद कनकनी बढ़ी

धनबाद : 15-01-2024
धनबाद में ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले दो दशक में पहली बार धनबाद का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। झारखंड बनने के बाद धनबाद में कभी भी न्यूनतम तापमान इतना नीचे नहीं गिरा। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से धनबाद में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
पिछले चार दिनों से धनबाद में लगातार ठंड बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान नीचे गिर रहा है। तापमान का असर अब दिन में भी दिखने लगा है। खिली हुई धूप के बावजूद दिनभर लोग ठिठुरते रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।
धनबाद में ज्यादातर लोग सोमवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं। सुबह स्नान करने वाले इस त्योहार में लोगों को ठंड से परेशानी झेलनी होगी। उन्हें 6-7 डिग्री तापमान के बीच स्नान करना होगा।
17-18 को धनबाद में बारिश की संभावना
धनबाद में 17-18 जनवरी को बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार धनबाद समेत आसपास के जिले बोकारो, गिरिडीह में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। बारिश छूटने के बाद एक बार फिर से ठंड का असर धनबाद में रहेगा। धनबाद में पिछले चार दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान नीचे गिर रहा है। तापमान का असर अब दिन में भी दिखने लगा है। खिली हुई धूप के बावजूद दिनभर लोग ठिठुरते रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT