ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

स्नैक कैचर राणा प्रताप ने 8 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक को टच करें
धनबाद(बाघमारा): 21-01-2024
संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बाघमारा के रोआम में ग्रामीणों के सहायता से एक घर के छत से करीब 8 फीट लंबा भारतीय अजगर का  रेस्क्यू किया गया. उन्होंने बताया कि इस सांप में बिल्कुल भी विष नहीं पाया जाता है. अक्सर ठंड  के मौसम में सांप इस तरह धूप सेकने बाहर आते हैं. क्योंकि सांप असमतापी जीव होते हैं. मनुष्यों को  क्षति नहीं पहुंचाते है. अपने शिकार को जकड़कर और दम घोंट कर मारकर निगल जाते हैं. छत में सांप होने की सूचना पाकर संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वतंत्रत कुमार ने तत्परता से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को सूचित किया, साथ ही  वन विभाग के आदेशानुसार सांप को रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज करने का निर्देश दिया. रेस्क्यू के बाद राणा प्रताप ने लोगों के बीच सांप और जंगल से जुड़ी बहुत सारी जानकारी भी दिया गया. अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह भी दिया गया. सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT