कतरास, 11/01/2024 को जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरु महतो के नेतृत्व में रेलवे से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद डीआरएम से मिला। इस दौरान डीसी ट्रेन बंद होने के बाद फिर से संचालन के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने यात्रि सुविधा की मांग को लेकर धनबाद डीआरएम को पत्र सौंपा और निचितपुर बी.एच. में बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि निचितपुर बी.एच. से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेलयात्रि आवागमन करते हैं। निचितपुर बी.एच. से इतनी बड़ी संख्या में रेलयात्रि आवागमन करने के बावजूद भी स्टेशन पर यात्री सुविधा की घोर अभाव है। खासकर स्टेशन का प्लेटफार्म निचे रहने के कारण रेल यात्रियों को चढ़ने - उतरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विषय की गंभीरता को देखते हुए प्लेटफार्म को तत्काल उंचा की जाए। जिसपर डीआरएम ने तत्परता दिखाते हुए सार्थक पहल करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में जदयू प्रदेश महासचिव संजय सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र पासवान, हाजी हसीब खान, जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू युवा प्रकोष्ठ धनबाद जिला अध्यक्ष रुपेश पासवान, धनलाल दुबे, अशोक कुमार दास, पंकज सिंह, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे ।
निचितपुर बी.एच. में यात्री सुविधा की मांग को लेकर दीप नारायण सिंह ने डीआरएम को पत्र सौंपा...
January 11, 2024
0
धनबाद (कतरास) : 11-01-2024
Tags


Post a Comment
0 Comments