ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सीआईएसएफ व ग्रामीणों की भिड़ंत में सीआईएसएफ ने निकाली पिस्तौल

हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हैवी ब्लास्टिंग का विरोध करने पर विरोध करने पहुँचे थे ग्रामीण
धनबाद(कतरास): 14-01-2024
कतरास: तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती में आउटसोर्सिंग की हैवी ब्लास्टिंग से पत्थरों की झड़ी लग गई. ओबी के पत्थरों से कई रैयत बाल बाल बच गए. मामला बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी का है. 
ग्रामीणों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी में हैवी ब्लास्टिंग करने से ओबी के बड़े पत्थरों से जान माल का नुकसान होने का डर रहता है. आज भी ब्लास्टिंग के दौरान कई पत्थर कुछ घरों में आ गिरे जिससे कोरकेट आदि टूट गए. इसको लेकर जब वे लोग आउटसोर्सिंग कंपनी को बंद कराने गए, तो सीआईएसएफ के जवानो के साथ ग्रामीणों की तीखी नोक झोंक हो गई. ग्रामीणों द्वारा बनाये गए एक वीडियो में सीआईएसएफ के जवान भीम कुमार सिंह हाथ मे पिस्तौल पकड़े देखे जा रहे हैं. ग्रामीणों के साथ सीआईएसएफ की जमकर तू तू, मैं मैं हो रही है. ग्रामीण बोल रहे थे कि पिस्तौल दिखाकर डराना चाहते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल अथवा आउटसोर्सिंग कंपनी के गलत कार्यशैली का विरोध करने पर बीसीसीएल अपने सीआईएसएफ व गुंडों के द्वारा डराने धमकाने का काम करते हैं. लेकिन हमलोग डरने वालों में से नही है. अगर कंपनी हैवी ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगती है तो कंपनी का चक्का पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा. चाहे उसके लिए ग्रामीणों को जेल भी क्यों न जाना पड़े ग्रामीण पीछे नहीं हटेंगे. आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी में ट्रांसपोटिंग का काम कर रहे कोयला गाड़ियों को रोक दिया. बाद में प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई. जिसमे प्रबंधन ब्लास्टिंग से हुए नुकसान की भरपाई करने को राजी हुई तथा परियोजना से प्रभावित लोगों को जल्द ही विस्थापित करने पर सहमति बनी. इसके अतिरिक्त अन्य कई बिंदुओं पर भी सहमति बनी.POWER NEWS 24🗞️
जज्बा सच दिखाने का

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT