ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

राम जन्मभूमि को लेकर बजरंग सेना ने कतरास में निकाली विशाल बाइक रैली

व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक को टच करें
धनबाद(कतरास): 18-01-2024
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बजरंग सेना ने गुरुवार को कतरास में विशाल बाइक रैली निकालकर हर मंदिर को अयोध्या धाम बनाने की अपील की. बाइक रैली का नेतृत्व बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष पिंटर शर्मा कर रहे थे. राम का जयकारा लगाते हुए पूरे गाजे बाजे के साथ रैली छाताबाद, कैलूडीह, भटमुरना चौक होते हुए आकाशकिनारी, कतरास कॉलेज, भगत सिंह चौक होते हुए कतरास सब्जी पट्टी, कतरास थाना चौक से सूर्य मंदिर नदी किनारे पहुंचा. घंटो तक चली रैली के कारण पूरा इलाका राम के नाम से गूंजायमान रहा. सूर्य मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर में राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा. उसके बाद सैकड़ो राम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नंदू यादव, प्रदेश महामंत्री विवेक हजारी, संटू गुप्ता, गट्टू जयसवाल, सूरज शर्मा, दयानंद मोदी, राजन गुप्ता, रितिक सिंह,  विक्की चौहान, अरुण गुप्ता, पप्पू साव, कपिल सोनी, सौरव वर्मा, राहुल पासवान, अमन सिन्हा आदि सैकड़ों राम भक्त उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT