बिलासपुर : आज सिविल लाइन थाने में दिनांक 20/01/2024 को सात लोगों की काउंसलिंग की गई। जिसमें एक बच्चा दानिश सिंह नाबालिक है दो-तीन साल से गांजा पीता है। 10th में पढ़ता है उसे भी समझाइश दी गई है आइंदा भविष्य में ऐसा नहीं करूंगा यह आश्वासन दिया है। बाकी 6 लोग जिनकी एवरेज उम्र 34 के करीब है। सभी नशे के आदि थे इसमें एक बच्चा तीसरी बार रिपीट हुआ है। बोला है मैं बहुत कम कर दिया है अब मैं छोड़ दूंगा। इसमें एक दो केस अलग प्रकार के थे आपसी विवाद में आत्महत्या की धमकी देने की वजह से थाने में लाया गया था उन्हें भी समझाया गया ।और इस तरह की गलती नहीं करने की सलाह दी गई सभी ने अश्वासन दिया है कि भविष्य में नशा नहीं करेंगे और लोगों को भी इसके बारे में बताएंगे सारे ही फ्रेंड सर्कल के चक्कर में नशे के गिरफ्त में आए हैं बोले हैं अब दोस्तों को छोड़ देंगे। साथ ही नशा करना भी । निजातअभियान भविष्य में अच्छा परिणाम देगा ऐसा हम सोचते हैं
निजात अभियान के तहत बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में लोगों की काउंसलिंग की गई.................
January 20, 2024
0
Tags








Post a Comment
0 Comments