ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

नेत्र विशेषज्ञ डा. एल सी मढरिया को : सुश्रुत एवार्ड से एम्स दिल्ली में किया गया सम्मानित

बिलासपुर : POWER NEWS 24 🗞️
बिलासपुर । डॉ.राजेंद्र प्रसाद नेत्र अनुसंधान केंद्र एम्स दिल्ली में आयोजित (फोटी)फोरम आफ आप्थाल्मालॉजी टीचर ऑफ़ इंडिया के 7 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शहर के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ व आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर एवं एकॉइन नेत्र विशेषज्ञों के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एल. सी. मढरिया को चिकित्सा क्षेत्र के सुश्रुत एवार्ड से एम्स दिल्ली में 
फोटी के अध्यक्ष डॉ प्रो. जे. एल. टिटियाल व डॉ. प्रो. के.पी.एस. मलिक पूर्व डायरेक्टर सफदरगंज अस्पताल नई दिल्ली व अन्य नेत्र विशेषज्ञों द्वारा डॉ. मढरिया को सम्मानित किया गया ।एम्स दिल्ली में इस राष्ट्रीय नेत्र विशेषज्ञों के सम्मेलन 6 व 7 जनवरी 24 को पूरे देश से लगभग 500 से अधिक विभिन्न मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर व टीचरों ने अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न नेत्र के बीमारियों जिसमें डायबिटीज मोतियाबिंद कांचबिंद से होने वाले अंधत्व से बचने के लिए किए जा रहे अनुसंधान के बारे में बताया गया डॉ. एल. सी. मढरिया को उनके द्वारा किए गए अंधत्व निवारण कार्यक्रम व उनके पिछले 36 वर्ष में लगभग 1,50,000 से अधिक ऑपरेशन के लिए सुश्रुत एवार्ड से सम्मानित किया गया एम्स दिल्ली में आयोजित इस नेत्र विशेषज्ञों के राष्ट्रीय सम्मेलन में पढ़े गए शोध व अनुसंधान निश्चित रूप में हमारे छत्तीसगढ़ के लोगों के अंधत्व निवारण में मिल का पत्थर साबित होगा । उक्त डॉ. एल. सी. मढरिया डायरेक्टर आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय नेहरू चौक बिलासपुर ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad