Type Here to Get Search Results !

रेलवे ने होर्डिंग व बैनर लगाकर 3 वर्षो में विज्ञापन से कमाए 486 करोड़, आरटीआई से मिली जानकारी

गिरीडीह(बगोदर): 16-02-2024
रेलवे ने रेलवे स्टेशन में, ट्रेनों में एवं ट्रेनों के बाहर बैनर व होर्डिंग लगाकर विभिन्न तरह के प्रचार किये जाने वाले विज्ञापनों से पिछले तीन वर्षों में 485.62 करोड़ रुपये कमाए. यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता सुरेंद्र पाण्डेय के द्वारा लगाए गए एक आरटीआई से हुई. आरटीआई कार्यकर्ता सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत रेलवे में ट्रेनों में या स्टेशनों के बाहर होर्डिंग या बैनर द्वारा प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों से रेलवे को प्राप्त आय से संबंधित जानकारी मांगी थी. जिसके जवाब रेलवे ने बताया कि  वित्तीय वर्ष 2020-21 में 55.30 करोड़, वर्ष 2021-22 में 111.93 करोड़ तथा 2022-23 में 318.39 करोड़ रुपये की आय रेलवे को प्राप्त हुई है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad