ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

भारतीय क्लब में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का शहादत दिवस मनाया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

धनबाद(कतरास): 27-02-2024
मंगलवार को भारतीय क्लब कतरास में भारत के वीर क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी शहीद चन्द्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा कर शहीद की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. सर्वप्रथम शहीद चन्द्रशेखर आजाद की तस्वीर पर क्लब के सदस्यों ने माल्यार्पण किया. इसके बाद क्लब के सचिव उदय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद राजा, सुदाम गिरी आदि कई वक्ताओं ने उनके आंदोलन एवं उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए देश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान पर प्रकाश डाला. उदय सिंह व राजेन्द्र प्रसाद राजा ने क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ० मृणाल द्वारा चंद्रशेखर आजाद पर लिखी गई एक किताब *हस्ताक्षर: बलराज* के बारे में सदस्यों को अवगत कराया. पुस्तक में बताया गया कि कैसे काकोरी कांड के एकमात्र फरार अभियुक्त बलराज(चन्द्रशेखर आज़ाद) कभी भी अंग्रेज पुलिस के हाथ नही आये. इसके बाद बिष्णु राम ने एक से बढ़कर के देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. 
श्रद्धांजलि सभा को लोगों ने सम्बोधित किया. क्लब के सचिव उदय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद राजा, सुदाम गिरी, लखन भुइँया, जयदेव बनर्जी, मुन्ना पाठक, बिष्णु राम, नारायण प्रजापति, नवदीप गुप्ता, आर एस अग्रवाल, रंजन मिश्रा, सकलदेव प्रामाणिक, अरबिन्द सिन्हा आदि ने चन्द्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि दी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT