ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

बच्चों को पोषण युक्त आहार नहीं मिलने एवं अधिक बच्चों की हाजिरी बनाने के मामले में विभाग ने लिया संज्ञान

धनबाद(कतरास): 09-02-2024
बाघमारा प्रखण्ड के नया प्राथमिक विद्यालय लकड़का नंबर पांच में मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी करने, वास्तविक संख्या से अधिक बच्चों की हाजिरी बनाकर मिड डे मील के पैसों का गबन करने, शौचालय में टंकी नही होने एवं शौचालय की साफ सफाई नही करने तथा विभागीय फंड के पैसे के दुरुपयोग करने के मामले को विभाग ने गंभीरता से ले लिया है. 
जांच कमेटी बना ली गई है जल्द ही जाँच पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी- बीईओ
इस संबंध में बीईओ अशोक पाल ने बताया कि स्कूल के प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है. जाँच कमेटी भी गठित कर लिया गया है. जल्द ही पूरे मामले की गहराई से जाँच पड़ताल की जायेगी तथा दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि आरोप प्रत्यारोप से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जो बच्चों के हित मे नही है. इसका स्थायी समाधान किया जाएगा. स्कूल को व्यवस्थित रूप से चलाना तथा बच्चों में पढ़ाई लिखाई के साथ बच्चों का मानसिक विकास करना ही मुख्य उद्देश्य है. 
                     बता दे कि स्कूल का विवादों से गहरा नाता रहा है. वर्षो पहले भी विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र योजना में भ्रष्टाचार होने का मामले में उक्त स्कूल का नाम आ चुका है. इसमे कई संबंधित लोगों पर विभागीय कार्रवाई भी हो चुकी है. एक बार फिर उक्त स्कूल में मध्यान्ह भोजन एवं अन्य मद में भ्रष्टाचार होने के मामले सामने आ रहे है, जिसका खबर दैनिक समाचार पत्र राँची एक्सप्रेस प्रमुखता से उठा रहा है. देखना है कि मामले में कार्रवाई होती है या कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT