ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग में सरपट दौड़ रही है फिटनेस फैल हो चुकी गाड़िया, कुछ के इंश्योरेंस, पॉल्युशन फैल तो कुछ का टैक्स भी बकाया

धनबाद(कतरास) : 01-03-2024
कैलूडीह छाताबाद में संचालित जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग कम्पनी सभी नियमों को ताक पर रखकर उत्पादन कार्य कर रही है. कर्मियों के अनुसार कंपनी अपने मजदूरों को न तो एनआईटी के तहत वेतन भुगतान कर रही है और न ही कोई सुविधाएं दे रही है. इसको लेकर कंपनी के कर्मियों ने पूर्व में कई बार धरना भी दिया था. आउटसोर्सिंग परियोजना में चलने वाले बड़े बड़े वाहनों का भी स्थिति अच्छा नहीं है. फिटनेस फैल हो चुकी गाड़िया आउटसोर्सिंग परियोजना में सरपट दौड़ रही है. कुछ वाहन तो चलने की स्थिति में भी नही है, ऐसे वाहनों से ज़बरदस्ती काम लिया जा रहा है.
कुछ दिन पहले ही ओवरबर्डन के कारण पलटा था आसाम नम्बर प्लेट की स्कैनिया, कंपनी ने किया था घटना से इनकार
पिछले दिनों ओवरबर्डन के कारण एक स्कैनिया पलटी खा गया था. जिसमें वाहन चालक राजा यादव को चोट भी लगा था. लेकिन कंपनी ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया था. हालांकि गाड़ी के पलटी होने से लेकर उसे उठाने तक के वीडियो और फोटो वायरल हो गए. कंपनी में कार्य कर रहे एक कर्मी ने बताया कि असम राज्य की लगभग 10  गाड़िया (वॉल्वो 440 ऑटोमेटिक गियर) परियोजना में बिना टैक्स दिए चलाया जा रहा था. वर्तमान में चल रहे अधिकांश वाहनों के भी फिटनेस फैल है. कंपनी में चल रहे असम के डंपर सँख्या- एएस 09 ऐसी 3394, झारखण्ड के वाहन सँख्या- जेएच 10 सीडी 5516, वाहन सँख्या- जेएच 10 एपी 7965, जेएच 10 सीपी 5047, जेएच 10 सीडी 5800, जेएच 10 सीडी 3633, जेएच 10 एएच 5976, जेएच 10 बीई 7872, जेएच 10 एएम 5971, जेएच 10 एपी 7965 
आदि वाहनों में अधिकांश के फिटनेस फैल है. कुछ में फिटनेस के साथ साथ इंश्योरेंस और पॉल्युशन भी फैल हो चुका हैं. कई का टैक्स भी बकाया है. इन गाड़ियों का स्टेटस ऑनलाईन भी चेक किया जा सकता है. उसके बावजूद भी आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी बीसीसीएल अधिकारियों को और परिवहन पदाधिकारियों को धोखे में रखकर  इन गाड़ियों से काम ले रहा है. बताया जाता है कि हाल ही में परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों ने जाँच पड़ताल भी किया था. जिला परिवहन विभाग को इस मामले में गहनता से जाँच पड़ताल करना चाहिए. वहीं इस मामले में कंपनी के मैनेजर चन्द्रमा सिंह ने बताया कि जितनी भी गाड़िया रंनिंग में है सभी का पेपर ठीक है. न किसी का फिटनेस फैल है और न ही इंश्योरेंस या और कुछ.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT