ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

शिक्षा सुधार अभियान के संयोजक पंकज यादव ने की संथाल के सैकड़ो स्कूल का दौरा


पाकुड़: 29-07-2024
शिक्षा सुधार अभियान के संयोजक पंकज यादव ने संथाल के छह जिलों का दौरा किया तथा वहां के शिक्षकों ,छात्रों और अभिभावकों से संवाद किया. पंकज ने स्कूली शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की है.सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से राज्य भर में शिक्षा सुधार अभियान चलाया जा रहा है.ताकि झारखण्ड के नौनिहालों का भविष्य उज्जवल हो सके .गिरती शिक्षा व्यवस्था ,स्कूलों में शिक्षकों का आभाव और अभिभावकों का सरकारी स्कूलों के प्रति अरुचि झारखण्ड के बच्चों का भविष्य ख़राब कर रहा है. 

दुमका, 
पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, धनबाद जिलों में शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों से संवाद
पंकज यादव ने मीडिया को बताया कि झारखण्ड के बड़ी आबादी के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं ,सरकार सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को सुधारे बगैर राज्य की स्थिति को सुधार नहीं सकती है .प्राथमिक विद्यालय से लेकर माध्यमिक और हाई स्कूलों में जहाँ शिक्षकों का घोर आभाव है वहीँ इंटर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी लेक्चरर और प्रोफेसरों की भारी कमी है.मैट्रिक की परीक्षा से लेकर विश्विद्यालय तक की पढाई  सिर्फ डिग्री लेने की प्रक्रिया मात्र रह गयी है.शिक्षकों की भर्ती में तेजी लाने के लिए ,स्कूलों के इंफ्रास्टक्चर में सुधार के लिए मैंने माननीय उच्च  न्यालय में जनहित याचिका दायर की है जिसपर सुनवाई जारी है.मैं जमीन पर झारखण्ड के प्रत्येक जिलों में घूम - घूम कर शिक्षा व्यवस्था के भौतिक स्थिति से अवगत हो रहा हूँ..मुझे विश्वास है कि शिक्षा सुधार अभियान के बैनर तले मैं और मेरी टीम जरूर सफलता प्राप्त करेगी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Diwali - POWER NEWS 24 BHARAT