Type Here to Get Search Results !

कॉलडंप कॉलोनी के 40 घरों में जमुनिया नदी का पानी कनेक्शन मिला



कतरास: 27-12-2024
विगत कई वर्षों से कोलडंप के दुर्गा नगर कॉलोनी के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे कॉलोनी वासियों ने इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन एवं बीसीसीएल के साथ पत्राचार भी किया था। नगर निगम के समक्ष भी अपनी समस्याओं को रखा था। कॉलोनी में पानी के विकराल समस्या की जानकारी लोगों ने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और समाजसेवी डॉ मधुमाला को भी दी थी। बाद में नगर आयुक्त के आदेश पर निगम के पदाधिकारियों ने कॉल डंप के दुर्गा नगर कॉलोनी में जमुनिया नदी का पाइपलाइन बिछाया और लगभग 40 घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया।
इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, समाजसेवी डॉ मधुमाला, महिला मोर्चा की जानकी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। डॉ मधुमाला ने कहा कि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध हैं।कोलडंप वासियों एवं डॉक्टर मधुमाला ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वार्ड नंबर 1 में जो भी समस्याएं होंगी वह उन्हें अवगत कराएंगी। इसके साथ ही आगे भी उनके मार्गदर्शन में सभी कार्य होता रहेगा। कोलडंप निवासियों ने नगर आयुक्त और सहयोगी कर्मियों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया है जिन्होंने इस कार्य को पूरा करने में उत्सुकता दिखाई।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad