ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

एग्जाम प्रेशर: अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट मोटिवेशनल फिल्म का खिताब जीता

एग्जाम प्रेशर: अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट मोटिवेशनल फिल्म का खिताब जीता

फाइल फोटो 

बिलासपुर छत्तीसगढ़। आर्यन फिल्म के बैनर तले बनाई गई 'एग्जाम प्रेशर' अवेयरनेस फिल्म ने अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट मोटिवेशनल फिल्म का अवार्ड जीतकर बिलासपुर का नाम रोशन किया। यह फिल्म बच्चों में परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को कम करने और प्रेरणा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

फिल्म का विषय बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण की जीवन यात्रा पर आधारित है। अवनीश शरण, जिन्होंने 10वीं में थर्ड डिवीजन से पास होने और 23 परीक्षाओं में असफलता के बावजूद आईएएस जैसी कठिन परीक्षा पास कर कलेक्टर का पद प्राप्त किया, उनकी कहानी बच्चों को धैर्य, संघर्ष और सकारात्मकता का संदेश देती है।

इस फिल्म को बनाने में अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति आचार्य ए.डी.एन. वाजपेयी का विशेष योगदान रहा। फिल्म का लेखन और निर्देशन रामा नंद तिवारी ने किया है, जबकि सहायक निर्देशन की भूमिका श्रीमती पूजा वर्मा ने निभाई।



फिल्म में पुष्पांजलि राजपूत, सतीश साव, पायल शब्द लाठ, विकास वर्मा, और निलेश मशीह ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य ज्योति फिल्म्स के मनहरण ठाकुर ने किया, जबकि DOP की जिम्मेदारी हेमू साहू और पप्पू ठाकुर ने संभाली। मेकअप संगीता सरकार द्वारा किया गया और बैकग्राउंड म्यूजिक थ बाइट घराना ने दिया।

फिल्म के साहित्यिक योगदान में नीरज चंद्राकर (SIA SP) का उल्लेखनीय योगदान रहा।

'एग्जाम प्रेशर' न केवल बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, बल्कि यह उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी यह संदेश देती है कि असफलताओं से घबराने की बजाय उन्हें सकारात्मकता के साथ स्वीकार करना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad