ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता का आयोजन




कतरास: 25-12-2024
25 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को संकल्प एजुकेशन अंगार पथरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रगामी बुद्धिजीवी मंच के सचिव भारत भूषण सिन्हा जी एवं भाजपा सांसद प्रतिनिधि चंद्रभान प्रसाद जी ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालकर बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने अटल जी के विशेषताओं के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धनबाद जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।
मौके पर रितिका राज ,अरिजीत कुमार, सत्यम कुमार ,लाडली कुमारी ,सुरभि कुमारी ,युग आर्या, स्नेहा कुमारी, मानवी कुमारी ,आदित्यानंद, प्रियांशु कुमार ,अभय कुमार ,विवेक कुमार ,वैष्णवी कुमारी ,आदित्य शर्मा ,राजवीर सिंह ,अजय कुमार ,सुमित कुमार महतो ,यश कुमार महतो आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेंद्र कुमार यादव ,मनोरमा देवी, नेहा श्री, नेतृत्व रंजन आदि का सराहनीय योगदान रहा। संस्था के आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 29 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad