ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

तंबाकू नियंत्रण की अनदेखी: स्कूल के पास चल रही राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से रहवासी परेशान

तंबाकू नियंत्रण की अनदेखी: स्कूल के पास चल रही राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से रहवासी परेशान

सिरगिट्टी में तंबाकू फैक्ट्री से जनस्वास्थ्य खतरे में: रहवासियों ने की कार्रवाई की मांग
बिलासपुर। जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के दावे सिरगिट्टी में खोखले साबित हो रहे हैं। शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध के बावजूद, स्कूलों के पास राजश्री पान मसाला फैक्ट्री धड़ल्ले से संचालित हो रही है। फैक्ट्री से निकलने वाले धूल-कण और केमिकल की बदबू से न केवल स्थानीय रहवासी, बल्कि स्कूल के बच्चे भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

रिहायशी क्षेत्र के लोग लंबे समय से फैक्ट्री को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर को सौंपे गए हस्ताक्षरित ज्ञापन में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि फैक्ट्री से निकलने वाला प्रदूषण गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है।

दूसरी फैक्ट्री तैयार: बढ़ेगी परेशानी
पहली यूनिट से परेशान लोगों को अब दूसरी यूनिट शुरू होने की खबर से चिंता सताने लगी है। नई इमारत में तैयार की गई फैक्ट्री से जल्द गुटखे पाउच का उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पर्यावरण विभाग फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करने में उदासीन हैं। यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

जनस्वास्थ्य के लिए खतरा
रिहायशी इलाके में इस तरह की फैक्ट्री का संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्री को तुरंत हटाया जाए।

बिलासपुर छत्तीसगढ़ से चुम्मन लाल नवरंगे की खाश रिपोर्ट 
वीडियो देखे.....




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad