ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री दुलाल मुखर्जी ने दिया देशवासियों को नए वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं अनेकों शुभकामनाएं

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री दुलाल मुखर्जी ने दिया देशवासियों को नए वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं अनेकों शुभकामनाएं

दुलाल मुखर्जी संस्थापक सह निदेशक डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन  (फाइल फोटो)

बिलासपुर 01 जनवरी 2025: डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री दुलाल मुखर्जी ने देशवासियों को नए वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सभी को एक सुखमय, समृद्ध और खुशहाल वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

श्री दुलाल मुखर्जी ने कहा कि यह नया वर्ष हम सभी के लिए आत्मनिर्भरता और समाज के प्रति सेवा भाव से भरा हो। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना होगा।

उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे समाज के उत्थान और सहयोग की भावना से एक दूसरे के साथ मिलकर काम करें, ताकि हम एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ सकें।

श्री दुलाल मुखर्जी ने फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हर एक सदस्य की भूमिका की सराहना की और विश्वास जताया कि 2025 में फाउंडेशन समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगा।

नए वर्ष की इस शुभ बेला पर, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ें और हर कठिनाई को एक अवसर के रूप में देखें।

नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह नया वर्ष आपके जीवन में खुशियाँफलता, और समृद्धि लेकर आए।

हम सब मिलकर नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें 

Dulal Mukherjee 



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad