ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

राजस्थानी धर्मशाला कतरास से श्याम बाबा मंदिर झरिया के लिए निकला श्याम सलोनी निशान यात्रा


गाजे बाजे, आकर्षक झांकियाँ व 401 निशान के साथ श्याम भक्तों ने की पदयात्रा

कतरास: 29-12-2024
रविवार को कतरास बाजार हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला से श्री श्याम सलोनी निशान यात्रा निकला। निशान यात्रा कतरास, पचगढ़ी बाजार, अंगारपथरा, सिजुआ, लोयाबाद, करकेंद, केंदुआ होते हुए झरिया स्थित श्याम मंदिर पहुंचा।
निशान यात्रा में राधा-कृष्ण, बजरंग बली, भोलेनाथ आदि देवी देवताओं की आकर्षक झांकिया लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। 401 निशान लेकर श्याम भक्तों के साथ-साथ सैकड़ो महिलाएं पुरुष बच्चे इस निशान यात्रा में चल रहे थे। भक्तिमय संगीत एवं गाजे बाजे से पूरा माहौल भक्ति में हो गया।
सिजुआ स्थित गोकुल बंगलो में कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह के नेतृत्व में निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। निशान यात्रा में शामिल लोगों ने रणविजय सिंह का स्वागत किया।
निशान यात्रा में महेष अग्रवाल, कैलाश कूलवाल, कृष्ण कन्हैया राय, डॉ मधुमाला, आनंद खंडेलवाल, अशोक शर्मा, नितिन खंडेलवाल, हरीश खंडेलवाल, राजन खंडेलवाल,शुभम राजगढ़िया, विनोद शर्मा, निलेश शर्मा, जगदीश रावत, जगदीश राजगढ़िया, रोहित खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, अमित शर्मा, रघु डंगाईच आदि मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad