ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

कारू के केजीएफ में छठवें दिन भी छापेमारी, लेकिन कारू के कॉलर तक नही पहुंच पा रही पुलिस

कारू के केजीएफ में छठवें दिन भी छापेमारी, लेकिन कारू के कॉलर तक नही पहुंच पा रही पुलिस

कारू के केजीएफ में छठवें दिन भी छापेमारी, लेकिन कारू के कॉलर तक नही पहुंच पा रही पुलिस

घटना में संलिप्त कारू के भाई समेत 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

आजसू सुप्रीमों के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम ने किया घटनास्थल का मुआयना, पीड़ितों से भी मिले

पुलिस की मौजूदगी में सरकारी अमीन माप रहा है आशाकोठी की जमीन
कतरास धनबाद : कारू यादव के केजीएफ आशाकोठी में लगातार छठे दिन पुलिस और सीआईएसएफ की कार्रवाई जारी रही। बुधवार को सीआईएसएफ ने कारू के साम्राज्य से सैकड़ों टन कोयला बरामद किया। वहीं पिछले कई दिनों से कोयला का उठाव जारी है। जिसमे अब तक लगभग 500 टन से अधिक अवैध कोयला का उठाव किया जा चुका है। अभी भी सैकड़ों टन कोयला का भंडार आशाकोठी में जमा है जिसके उठाव में बीसीसीएल और सीआईएसएफ को अभी भी कई दिन लग सकते हैं। 

2 हजार टन से अधिक अवैध कोयला जब्त लेकिन रिकॉर्ड में कम 

वहीं एक संबंधित अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लगातार कार्रवाई में आशाकोठी से अब तक लगभग 2 हजार टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया जा चुका है लेकिन संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों तक सवाल न उठ सके और वरीय अधिकारी विभिन्न जांच कमेटियों की रडार में नही आ जाये इसलिए जब्त कोयले को कम दिखाया जा रहा है। बता दे कि कारू यादव के गुर्गों ने आशाकोठी के बगल में चल रहे आउटसोर्सिंग पर एकाधिकार कायम कर रखा था। उक्त आउटसोर्सिंग में कई दर्जन अवैध मुहाने बनाये गए हैं। अवैध कोयला के स्टॉक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 5-6 दिनों से बीसीसीएल और सीआईएसफ अवैध कोयले का उठाव कर रही है लेकिन अब तक कोयले का उठाव पूरा नहीं किया जा सका है। 

 कारू के कॉलर तक अब तक नही पहुंच सकी है पुलिस

मुख्य अभियुक्त कारू यादव के आशाकोठी स्थित अवैध कोयले के भंडारण पर भले ही पुलिस और सीआईएसएफ ने कब्जा कर लिया हो लेकिन कारू के कॉलर तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने एसआईटी गठित कर 30 अलग अलग टीमें बनाकर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है। 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भी भेज चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अब तक पुलिस के पकड़ से दूर है। पूरे मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज किए जाने की सूचना है।

पूर्व जज व पूर्व डीआईजी समेत 6 सदस्यीय टीम ने किया मामले का जाँच

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर 6 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा खरखरी स्थित पीड़ित परिवार के लोगों से मिले। 6 सदस्यीय टीम में मांडू विधायक निर्मल महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र मेहता, प्रधान सचिव राधेश्याम गोस्वामी शामिल है। जांच टीम के सदस्यों ने खरखरी बस्ती में घटना से पीड़ित परिवार के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली जांच टीम के सदस्यों ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट प्रस्ताव करेंगे। 

घटना में संलिप्त कारू का भाई समेत 7 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस 

इधर पुलिस ने बोकारो व धनबाद के अलग अलग ठिकानों में छापामारी कर कारू यादव के भाई विरेन्द्र यादव समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। खरखरी स्थित मार्केट के एक दुकान से पुलिस ने 1 पिस्टल और 5 गोली भी बरामद की। उपरोक्त बातों की जानकारी ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। ग्रामीण एसपी ने कहा कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए झारखंड के अलावे बिहार और यूपी में भी छापेमारी लगातार चल रही है। जल्द ही घटना का मुख्य अभियुक्त भी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

यह भी देखे.........


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad