ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

हाथों में बेड़ियां डाल पुलिस ने अभियुक्त कारू यादव को सड़कों पर घुमाया

हाथों में बेड़ियां डाल पुलिस ने अभियुक्त कारू यादव को सड़कों पर घुमाया

डीएसपी हमला एवं गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी कारू यादव जमुई से गिरफ्तार

कतरास: अथक प्रयास करने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे मधुबन थाना अंतर्गत गोलीबारी, बमबारी व बाघमारा डीएसपी पर हमला के मुख्य अभियुक्त देवेन्द्र यादव उर्फ कारू यादव को 6 दिन बाद बुधवार देर रात पुलिस ने बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी को पहले धनबाद फिर मधुबन थाना लेकर आई। इसके बाद पुलिस कारू को साथ लेकर कारू के खरखरी स्थित रितु मार्केट लेकर आई। घण्टो तक पुलिस कारू यादव को लेकर मार्केट में जाँच पड़ताल करती रही।

हाथों में बेड़ियां डालकर पुलिस ने कारू यादव को सड़कों पर घुमाया

रितु मार्केट में घण्टो जाँच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा पहरा के बीच डीएसपी हमला एवं गोलीबारी कांड के मुख्य अभियुक्त देवेन्द्र यादव उर्फ कारू यादव को हाथों में बेड़ियां डालकर मधुबन खरखरी मुख्य मार्ग में उक्त मार्केट के समीप सड़को पर घुमाया। इस दौरान पुलिस पूछताछ भी करती रही। वहीं कारू यादव के साथ दों अन्य आरोपी भी हाथों में बेड़ियां लगाए देखे गए। इस दौरान घण्टो तक दोनों ओर से यातायात को एहतियातन रोक दिया गया। हालांकि एकदम जरूरी वाहनों को जाने दिया जा रहा था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कारू यादव एवं अन्य आरोपियों को धनबाद ले जाया गया।


पुलिस बयान
दिनांक 09.01.2025 को मधुबन थाना एवं धर्माबाध ओपी अंतर्गत घटित गोलीबारी, बमबारी, आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाओं के संबंध में मधुबन थाना कांड संख्या 01/25, 02/25 एवं 03/25 दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

दिनांक 15.01.2025 को विशेष छापामारी दल द्वारा सघन छापेमारी के दौरान कुल चार अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने उपरोक्त कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

प्रमुख गिरफ्तारी
मुख्य अभियुक्त कारु यादव उर्फ देवेन्द्र यादव (पिता स्वर्गीय बासुदेव यादव, निवासी आशाकोठी खटाल, थाना मधुबन, जिला धनबाद) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक 7.65 mm का देशी पिस्टल, 03 गोली, और ₹7,85,900 नकद बरामद किए गए। इसके आधार पर मधुबन थाना कांड संख्या 11/25, दिनांक 16.01.2025 को धारा 25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह को पत्थर मारकर घायल करने वाले अभियुक्त रौशन यादव (पिता बाल्मिकी यादव, निवासी आशाकोठी खटाल, थाना मधुबन, जिला धनबाद) को भी गिरफ्तार किया गया।

अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों में नरेश यादव (पिता जयलाल गोप, निवासी हरिणा, थाना बरोरा, जिला धनबाद) एवं बजरंगी पासवान उर्फ धर्मेन्द्र कुमार (पिता जोधा पासवान, निवासी खरखरी कॉलोनी, थाना मधुबन, जिला धनबाद) शामिल हैं।

अब तक की गई कार्रवाई में मधुबन थाना कांड संख्या 02/25 में तीन गिरफ्तारियां और मधुबन थाना कांड संख्या 11/25 में एक गिरफ्तारी के साथ कुल 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बरामदगी का विवरण

1. 7.65 mm का एक देशी पिस्टल
2. एक देशी कट्टा और 03 जिंदा गोली
3. कुल 04 मोबाइल
4. ₹7,85,900 नकद

धनबाद पुलिस ने इन गिरफ्तारियों और बरामदगी से घटनाओं में शामिल आपराधिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। आगे की जांच जारी है, और इस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad