ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

हीरो राजन कुमार के नेतृत्व में बफ्टा मुंगेर के 26 कलाकार दिल्ली में 26 जनवरी को ग्रैंड परेड में भाग लेंगे




मुंगेर/नई दिल्ली : 08-01-2025
गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर कर्तव्य पथ दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बफ्टा मुंगेर (बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट) बिहार के 26 कलाकारों का चयन किया गया हैं।वे गणतंत्र दिवस के ग्रैंड परेड में भाग लेंगे।बफ्टा (बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट) के संस्थापक और अध्यक्ष हीरो राजन कुमार इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं।उन्हें पिछले दस साल से राष्ट्रीय झांकी का अहम कलाकार होने का गौरव प्राप्त हैं।तभी से मुंगेर बफ्टा कलाकारों के साथ तैयारियों में लग गए थे और सभी कलाकारों का अपने अनुभवों के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहे थे। दस साल की कड़ी मेहनत ने मुंगेर के कई कलाकारों को दिल्ली की झांकी में अपना हुनर दिखाने का मौका दिला दिया।इन 26 कलाकारों में महिलाओं की संख्या अधिक है और वे सब भी इस परेड का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।उनके चुनाव से बफ्टा के युवा और युवतियों में एक नई उर्जा दिख रही है। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड मार्च का हिस्सा बनने की उपलब्धि पर सभी कलाकार,उनके माता-पिता,घरवाले गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस 2025 पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में  15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। गणतंत्र दिवस पर होने वाले इस विशेष प्रोग्राम के लिए हीरो राजन कुमार और उनकी टीम ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। 
अभिनेता निर्माता निर्देशक राजन कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मंगवाया था। कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद सिर्फ 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन किया गया है। हम सब खुश और उत्साहित हैं कि बफ्टा मुंगेर के 26 कलाकार इस बार कर्तव्य पथ पर ग्रैंड परेड में भाग लेंगे। यह हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा।
बता दें कि दिल्ली में 19 जनवरी 2025 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लिया जाएगा और परिधान के साथ 23 जनवरी को उनका रिहर्सल होगा। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झांकियों को पेश किया जाएगा।हीरो राजन कुमार इन 26 कलाकारों का नेतृत्व करेंगे। वह अभी से तमाम आर्टिस्ट्स को इस महान परेड के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करवा रहे हैं।एक साथ बफ्टा मुंगेर से कलाकार का चयन फख्र की बात है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad