ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

महिला नेत्री का वीडियो बयान: जयराम महतो की पार्टी पर ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप

महिला नेत्री का वीडियो बयान: जयराम महतो की पार्टी पर ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप

तोपचांची धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी JLKM इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। पार्टी की महिला मोर्चा की केंद्रीय महासचिव रजनी कुमारी ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रजनी ने अपने बयान में कहा कि उन्हें अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए मजबूर किया गया।

वीडियो बयान में क्या कहा?

वीडियो में रजनी कुमारी ने बताया कि वह डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के सामने स्थानीय युवाओं को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही थीं। इसी दौरान जयराम महतो के बॉडीगार्ड के फोन से उन्हें धमकी दी गई कि अगर हड़ताल खत्म नहीं की, तो उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

रजनी कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं सुनील मंडल और फरजान खान ने उन्हें वीडियो दिखाकर धमकाया और इसे वायरल करने की बात कही।

वीडियो बयान यहां देखे......


पार्टी से इस्तीफा और FIR की तैयारी

वीडियो में रजनी ने कहा कि उन्होंने इस मामले के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने धनबाद के लोयाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है और जल्द ही FIR दर्ज करवाने की बात कही।

डुमरी विधायक जयराम महतो पर गंभीर आरोप

रजनी ने बताया कि जयराम महतो ने उन्हें अपने घर बुलाया और वीडियो डिलीट करवाने में मदद का भरोसा दिलाया। लेकिन जब वह वहां से निकलीं, तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फिर से वीडियो दिखाकर धमकाया।

राजनीतिक भूचाल

रजनी कुमारी का यह बयान अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी की छवि को इस विवाद से बड़ा झटका लगा है।

पुलिस की जांच और इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं। रजनी कुमारी ने कहा है कि वह इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगी और न्याय की मांग करेंगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad