ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

लाल चंदन नही काले कोयले की तस्करी करने वाला कोयलांचल का पुष्पा भाऊ(कारू) पुलिस के लिए बना सरदर्द

खूनी संघर्ष के बाद आईजी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, कई जिंदा बम कारतूस व तीर बरामद

सभी घटनास्थल की जांच पड़ताल व मामले की अनुसंधान जारी है, दोषी बख्से नही जाएंगे- आईजी

गुरुवार देर रात को पुलिस ने आशाकोठी खटाल में किया छापामारी, कई के गिरफ्तार होने की सूचना

उपद्रवियों और आरोपियों को गिरफ्तार करने आशाकोठी गई जिला प्रशासन की टीम, पत्रकारों को दूर रहने की सलाह दी

कतरास: दो गुटों के खूनी संघर्ष में रन क्षेत्र बना मधुबन थाना अंतर्गत बाबूडीह के हिलटॉप आउटसोर्सिंग परियोजना क्षेत्र में शुक्रवार को आईजी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पुलिस बलों ने एवं बाम निरोधी दस्ता टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें लगभग आधे दर्जन से जिंदा बम, कारतूस, तीर, बम की सुतली व खून के धब्बे मिले हैं। जाँच अभियान के दौरान आईजी एस माइकल राज, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, एसएसपी एच पी जनार्दन एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी ने बताया कि सभी घटनास्थल की जांच पड़ताल की जा रही है सर्च अभियान में पुलिस बलों के अलावा बम निरोधी दस्ता की टीम जुटी हुई है। सर्च अभियान में कई जिंदा बम व कारतूस मिले हैं। कई जगह पर खून के धब्बे भी दिखे गए हैं। मामले का अनुसंधान जारी है। दोषी लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जख्मी डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह फिलहाल मिशन अस्पताल दुर्गापुर में इलाजरत हैं तथा खतरे से बाहर है।


वही पुलिस छावनी में तब्दील हो चुके मधुबन थाना क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिले के लगभग सभी आला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मधुबन थाना क्षेत्रों में कैम्प किये हुए हैं। सर्च ऑपरेशन के बाद आईजी, डीआईजी एसएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारी गिरीडीह सांसद सीपी चौधरी के उस कार्यालय का निरीक्षण करने गए जिसे कल उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस कारू यादव के उस मार्केट में पहुंची और जांच पड़ताल किया जहां डीएसपी बाघमारा घायल हो गए थे। दोपहर 2:30 बजे के लगभग दर्जनों पुलिस जीप और 3-4 बसों से पुलिस फोर्स मंगवाकर लगभग 400 से 500 की संख्या में पुलिस बल कारू यादव के आशा कोठी स्थित अड्डे पर अपराधियों को गिरफ्तार करने व आवश्यक कार्रवाई करने गईं। हालांकि इस दौरान पत्रकारों को दूर रहने की सलाह दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि को भी भारी सँख्या में पुलिस ने आशा कोठी स्थित खटाल में सघन छापामारी अभियान चलाया जिसमे दर्जनों के गिरफ्तार होने की सूचना है। हालांकि छापामारी करने और गिरफ्तारी करने के संबंध में पुलिस की ओर से कोई बयान नही आया है। 

अपराधियों का मनोबल पुलिस ने बढ़ाया, खामियाजा भी पुलिस को भुगतना पड़ा, विशेषज्ञों की राय,

                 वहीं आशाकोठी खटाल की दर्जनों महिलाओं ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमें पुलिस के कार्रवाई से कोई आपत्ति नही है पुलिस दोषी लोगों पर कार्रवाई करें। लेकिन देर रात को छापामारी करने के बहाने से हम गरीब और निर्दोष लोगों के घरों में घुसकर तोड़ फोड़ किया गया जो उचित नहीं है। लाखों के सामानों की बर्बादी की। हम गरीब लोग दैनिक मजदूरी कर के अपना घर चलाते हैं, हमारा क्या कसूर! पूरा खटाल को तहस नहस कर दिया। महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों ने अपनी राय रखते हुए कहा कि पुलिस ने ही गुंडे और अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है आज इसका परिणाम भी पुलिस को ही भुगतना पड़ा है। खैर जो भी हो लेकिन फिलहाल पुलिस किसी भी सूरत में अपराधियों की कमर तोड़ने के मूड में दिख रही है। इस घटना के बाद पुलिस का यह प्रयास होगा कि हर हाल में अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जाए।



आईजी, डीआईजी सहित अन्य अफ़सरो ने आगजनी के शिकार गिरीडीह सांसद कार्यालय का किया निरीक्षण

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad