ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

हिलटॉप झड़प घटनास्थल का आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया दौरा, शासन की भूमिका पर उठाया सवाल

हिलटॉप झड़प घटनास्थल का आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया दौरा, शासन की भूमिका पर उठाया सवाल

धनबाद: जिले के धर्माबांध ओपी क्षेत्र के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में पिछले 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प का आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जायजा लिया. इसके साथ ही मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के कार्यालय पर हुए घटना का भी जायजा लिया.

धनबाद के बाबूडीह स्थित हिलटॉप स्थल, रैयत गांव ब्राह्मणडीहा और सिनीडीह स्थित सांसद सीपी चौधरी कार्यालय, जिसे आग के हवाले कर दिया गया था, उसका जायजा लेने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ सांसद सीपी चौधरी, देवशरण भगत सहित स्थानीय कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं और रैयतों से ली.

वहीं सुदेश महतो ने कहा कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग में झड़प मामले के सभी चीजों का मूल्यांकन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमारे प्रतिनिधिमंडल ने इलाके का दौरा किया था. उन्होंने कहा कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग में झड़प और सांसद कार्यालय में आगजनी पब्लिक डोमेन में है. बीसीसीएल और असामाजिक तत्वों की भूमिका स्पष्ट है. घटना को लेकर रैयतों में भय और सांसद कार्यालय में विकराल रूप देखने को मिला है. शासन की भूमिका को भी देखा जा रहा है, घटना साधारण नहीं है.

सुदेश महतो ने कहा कि पूरे कोयलांचल में यही स्थिति है. जहां विरोध नहीं होता है वहां वर्चस्व स्थापित कर लिया जाता है. जहां विरोध होता है वहां हिंसक झड़प की घटना होती है. बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 जीएम को लेकर सांसद सीपी चौधरी सदन में भी बात रखेंगे. सांसद सीपी चौधरी ग्रामीणों की वेदना देखकर पहुंचे थे. 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad