ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

पत्रकार को धमकी: सूचना के अधिकार का प्रयोग करने पर ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी

पत्रकार को धमकी: सूचना के अधिकार का प्रयोग करने पर ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी

बलरामपुर: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को सुरक्षा की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले के कुसमी में साधना प्लस न्यूज़ चैनल के पत्रकार अमित सिंह भोलू को सूचना के अधिकार (RTI) 2005 के तहत मंडी प्रांगण में चल रहे काम की जानकारी मांगने पर ठेकेदार द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कुसमी के सभी पत्रकार गण थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर उन्हें सेप्टिक टैंक में दफना दिया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

देखे पूरा वीडियो ..........

अब देखने की बात यह होगी कि प्रशासन इस घटना को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषी ठेकेदार के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर यह घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad