ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

पति की प्रताड़ना से तंग आईं, सहेली से मिला सहारा: दोनों महिलाओं ने रचाई शादी

पति की प्रताड़ना से तंग आईं, सहेली से मिला सहारा: दोनों महिलाओं ने रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दो महिलाओं ने समाज की परंपराओं को तोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी रचाई। दोनों ने अपने जीवन में पति की शराबी आदतों और प्रताड़ना से तंग आकर पति और परिवार से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

रांची की गुंजा और गोरखपुर की कविता ने एक-दूसरे के साथ अपने दुख साझा किए और साथ रहने का फैसला किया। गुंजा ने करीब आठ साल पहले अपने शराबी पति को छोड़ दिया था, जबकि कविता भी अपने पति की प्रताड़ना झेल रही थी। दोनों ने अपनी पहचान बदलकर शादी से पहले अपने नाम बबली और बबलू रख लिए।

समाज के बंधनों को दरकिनार करते हुए इन महिलाओं ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में शादी कर समाज को एक नई दिशा दी। शादी के बाद दोनों ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad