ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने महिलाओं पर लाठीचार्ज मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने महिलाओं पर लाठीचार्ज मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत

कतरास धनबाद झारखंड: डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने हाल ही में धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष दुलाल मुखर्जी ने बताया कि रवि राय की हत्या के बाद उसके परिजन और पड़ोसी न्याय की मांग को लेकर बैंक मोड़ थाना पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने अमानवीयता का परिचय देते हुए वहां मौजूद पुरुषों और महिलाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया।

डीएमवीवी बीएमएस फाउंडेशन के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने कहा कि महिलाओं पर बल प्रयोग या किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने का अधिकार केवल महिला पुलिसकर्मियों को है। महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति के बावजूद पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं पर लाठियां बरसाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों और मानवाधिकारों का भी हनन है। उन्होंने कहा कि कानून की रक्षा करने वाले लोग ही जब कानून के विपरीत कार्य करते हैं, तो यह समाज के लिए खतरनाक संकेत है।

शिकायत पत्र का पीडीएफ डाउनलोड करें

श्री मुखर्जी ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं के अधिकारों और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने इस घटना के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर घटना की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

पढ़े पूरा खबर.......

धनबाद: महिलाओं पर पुरुष पुलिसकर्मी ने बरसाई लाठियां, नियमों की अनदेखी पर सवाल |



पत्रकार मुकेश चंद्राकर को विनम्र श्रद्धांजलि 




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad