ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा गंजाम जिले में अंशिका उद्योग सेंटर का उद्घाटन

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा गंजाम जिले में अंशिका उद्योग सेंटर का उद्घाटन

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित स्व रोजगार क्रांति योजना के तहत आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को ओडिशा राज्य के गंजाम जिले में दो नए कुटीर उद्योग केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों में फिनायल उत्पादन उद्योग और LED बल्ब निर्माण केंद्र की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर चितरंजन बिस्वाल, मनोज पांडा, रीना नाहक, और राजेंद्र जी उपस्थित थे।

स्वयं सहायता समूहों की माताओं और बहनों ने इस योजना की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि संस्था ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया। एक महिला सदस्य ने कहा, "हमारे ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के उद्योग की शुरुआत करना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी। कई प्रकार की दिक्कतें आईं, कई लोग संस्था को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, और कुछ ने हमें डिमोटिवेट भी किया। लेकिन संस्था ने कभी हार नहीं मानी और अंततः स्व रोजगार क्रांति योजना के तहत अंशिका उद्योग सेंटर का शुभारंभ हुआ। अब हम सब बहुत खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं कि हम भी इस योजना का हिस्सा बने हैं।"

गंजाम जिले में स्व रोजगार क्रांति योजना के तहत फिनायल और LED बल्ब उद्योग केंद्र का शुभारंभ

यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और छोटे कुटीर उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। अब महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवारों और समुदायों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक बन रही हैं।

स्व रोजगार क्रांति योजना के माध्यम से डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन ने समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया है, और यह साबित कर दिया है कि कठिनाइयों के बावजूद सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलती है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad