ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

धनबाद के कार्मेल स्कूल शर्ट विवाद मामले की जांच पूरी, प्रिंसिपल की अकड़ पड़ी ढीली,मांगी माफी




धनबाद : 13-01-2025
धनबाद जिले के डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में छात्राओं से शर्ट उतरवाने के मामले की जांच पूरी हो चुकी है।
SDM राजेश कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने CCTV फुटेज, छात्राओं, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
जांच में कोई आपत्तिजनक घटना फुटेज में नहीं मिली, लेकिन छात्राओं और अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए हैं।
स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच हुई बैठक में प्रिंसिपल (Principal) सिस्टर एस देवाश्री ने माफी (Apology) मांगते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होगी।
स्कूल के पटना मुख्यालय ने प्रिंसिपल को फिलहाल प्रशासनिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के निर्देश पर बाल कल्याण समिति (CWC) ने छात्राओं से बातचीत की।
10वीं कक्षा की छात्राओं ने आरोपों पर अपनी बात दोहराई, जबकि 11वीं की कुछ छात्राओं ने घटना से इनकार किया।
जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कि 10वीं की छात्राओं की परीक्षाएं प्रभावित न हों। जरूरत पड़ने पर उनकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की टीम ने भी छात्राओं और अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं।
जांच प्रक्रिया सोमवार देर शाम तक चली। टीम में SDM राजेश कुमार, डीएसडब्ल्यूओ अनिता कुजूर, डीईओ निशु कुमारी और सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन उत्तम मुखर्जी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
रिपोर्ट को जल्द जिला प्रशासन और झालसा को सौंपा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad