ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

हिल टॉप राइज आउटसोर्सिंग में असुरक्षित उत्खनन से पीसी मशीन चालक आग में झुलसा, हुई दर्दनाक मौत


कंपनी कार्यालय के समक्ष शव रखकर किया चक्का जाम, डिस्पैच हुआ प्रभावित बीसीसीएल को भी हुआ नुकसान
कतरास: 06-01-2025
बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 के कनकनी कोलियरी में संचालित हिल टॉप राइज आउटसोर्सिंग कंपनी में  असुरक्षित उत्खनन के कारण पीसी मशीन चालक मुन्ना चौहान आग की चपेट में आकर बूरी तरह से जल गया। आनन फानन में उसे बोकारो के बीजीएच अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आउटसोर्सिंग कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित 22/12 कंपनी कार्यालय के समक्ष रखकर कंपनी का चक्का जाम कर दिया। जिससे बीसीसीएल का पूरा डिस्पैच प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि इससे बीसीसीएल को भी भारी राजस्व का नुकसान हुआ है। वही सूचना पाकर सीआईएसएफ और लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर वार्ता किया। लेकिन परिजन व ग्रामीण अपनी दस सूत्री मांग पर अड़े है। जिनमे मृतक की पत्नी को बीसीसीसीएल में नियोजन उसके चारों बच्ची के नाम 25 25 लाख रुपये, दाह संस्कार  के लिए 2 लाख रुपये, वर्क कंफरमेशन में 25 लाख सहित अन्य मांग शामिल है। मौके पर अनुज सिन्हा उर्फ पलटू जी मोहलीडीह पंचायत मुखिया, मोहम्मद आज़ाद, मनोज चौहान (मुखिया), झामुमो नेता हरेन्द्र चौहान राज कुमार महतो असलम मंसूरी, गीता देवी,रीता देवी जसीम अंसारी, सहित अन्य लोग थे।
                     घटना के समंध में बताया जाता है कि कनकनी 4 नंबर निवासी 40 वर्षीय मुन्ना चौहान कनकनी कोलियरी में संचालित हिल टॉप हाई राईज प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में रविवार दोपहर लगभग बारह बजे परियोजना के प्रथम पाली में पीसी मशीन चला रहा था। इस दरम्यान परियोजना में आग रहित ओ बी आर को नीचे गिरा रहा था तभी उपर से आग रहित ओ बी आर सलाईड कर मशीन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पीसी चालक किसी तरह गाड़ी से निकल कर चिल्लाते हुए वहां से भागकर जान बचाया। आनन फानन में कार्मियों ने उसे तुरंत निजी वाहन से असर्फी अस्पताल ले गया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी मौत हो गयी । मृतक अपने पीछे पत्नी सहित 4 बच्चियों को छोड़ गया है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad