ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन ने की बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक से वार्ता



कतरास: 07-01-2025
एएमपी कोलियरी के खेमका कॅरियर प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत सेल पीकर मजदूर की मासिक वेतन भुगतान में कटौती, पीएफ पेंशन की वी वी स्टेटमेंट एवं रीजनल हॉस्पिटल बाघमारा में कार्यरत आउटसोर्स पारा मेडिकल स्टाफ के वेतन व छुट्टी आदि मांगों को लेकर यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन ने चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके आलोक में आज सुबह 10:00 बजे महाप्रबंधक से वार्ता हुई। वार्ता में सकारात्मक पहल करते हुए प्रबंधन ने अविलंब निष्पादन करने का आश्वासन दिया । कहा कि ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देकर वर्क आर्डर एनआईटी के मुताबिक नियमानुसार भुगतान करने हेतु पत्र के माध्यम से करवाई किया जाएगा।  साथ ही साथ रीजनल हॉस्पिटल बाघमारा में कार्यरत स्टाफो की मासिक वेतन भुगतान ससमय करने पर सहमति बनी।
             बैठक में मुख्य रूप से महाप्रबंधक पीयुस किशोर, परियोजना पदाधिकारी काजल सरकार, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक विवेक पाठक, क्षेत्रीय प्रशासनिक पदाधिकारी हेमंत हैना, यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, एन डी पांडे, नवल किशोर महतो, महादेव ठाकुर, एच एन प्रसाद गांधी, संतोष रवानी, अरुण रवानी, अनिल कुम्हार, मुबारक अंसारी, राजीव बिसियार, रविंद्र राय, दीपक गोराई, बंसी महतो, दिलीप प्रजापति आदि दर्जनों मजदूर उपस्थित हुए।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad