ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री! रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, कल रामलीला मैदान में लेंगी शपथ

दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री! रेखा गुप्ता संभालेंगी कमान, कल रामलीला मैदान में लेंगी शपथ

नई दिल्ली | भाजपा नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना गया है। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा, "मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तीकरण और विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगी।"

विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। भाजपा ने इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, जिन्होंने सभी विधायकों से चर्चा कर यह निर्णय लिया।

रेखा गुप्ता गुरुवार, 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है, जिसमें 30,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास को किस नई दिशा में ले जाती हैं और उनकी नई कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad