ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का बड़ा कदम, नुआपाड़ा में खुला फिनायल निर्माण केंद्र

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का बड़ा कदम, नुआपाड़ा में खुला फिनायल निर्माण केंद्र

नुआपाड़ा के कोमना में अंशिका उद्योग सेंटर का भव्य उद्घाटन

कोमना, नुआपाड़ा (ओडिशा), 28 फरवरी 2025 – डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित स्व रोजगार क्रांति योजना के तहत आज नुआपाड़ा जिले के कोमना में अंशिका उद्योग सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस सेंटर के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस अवसर पर सेंटर में फिनायल निर्माण प्रशिक्षण दिया गया और फिनायल उद्योग का पूरा सेटअप तैयार किया गया, जिससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने स्वयं के उत्पाद तैयार कर सकेंगी। इस मौके पर महिलाओं ने फिनायल निर्माण का पहला बैच तैयार किया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित अगरबत्ती और फिनायल उत्पादों को भी लॉन्च किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस शुभ अवसर पर डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें –

  • सहायक निदेशक चितरंजन बिस्वाल
  • ओडिशा राज्य के प्रशिक्षण प्रबंधक राजेंद्र नाहक
  • ओडिशा राज्य के सहायक राज्य प्रभारी मनोज पांडा
  • नुआपाड़ा जिला प्रभारी दुश्मांता दूरिया
  • सहायक जिला प्रभारी अक्ति बेग
  • जिला लेखापाल हरीश मांझी
  • नुआपाड़ा जिला की पूरी टीम शामिल रही।

महिलाओं ने व्यक्त किया आभार

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताओं-बहनों ने डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था जरूरतमंद महिलाओं के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता का एक बड़ा अवसर साबित होगी।

दुलाल मुखर्जी को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने संस्था के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक दुलाल मुखर्जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कहा, “हम सब दुलाल मुखर्जी जी के साथ हैं। संस्था जिस समर्पण के साथ जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रही है, वह अनुकरणीय है। डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है।”

संस्था का लक्ष्य

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद महिला आत्मनिर्भर बने, सशक्त बने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो। अंशिका उद्योग सेंटर इसी दिशा में एक नई क्रांति लेकर आया है, जो महिलाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर खोलेगा।

– विशेष संवाददाता, नुआपाड़ा

 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad