Type Here to Get Search Results !

माध्यमिक शिक्षक संघ ने नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी का किया स्वागत



कतरास: 27-02-2025
धनबाद के निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी का उनके ऐच्छिक स्थानांतरण होने के कारण अभिषेक झा अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा को धनबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया। उन्होंने अपना योगदान धनबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में दिया। इस अवसर पर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ  के धनबाद इकाई एवं प्रखंड कार्यकारिणी के डेलीगेट ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा को पुष्प गुच्छ, सैपलिंग एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। पदाधिकारी महोदय ने संगठन को आश्वस्त किया कि शिक्षा एवं छात्र हित में धनबाद जिला को संगठन के सहयोग से बेहतर तालमेल के साथ प्रगति की ओर ले जाया जाएगा। 

जिला सचिव श्री जय होरो ने पदाधिकारी से संगठन के पदाधिकारियों से परिचय कराया। 
इस अवसर पर प्रमोद सिंह चौधरी, उमेश नारायण प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, गौतम सहाय, प्रियंका कुमारी, सरोष हयात अली, सुरेन्द्र तुरी, किशन मंडल, संतोष मुखर्जी, शांति भूषण, कुंदन सिंह, गणेश मण्डल, विभाष सिंह चौधरी, प्रभात चौधरी, कौशलेन्द्र तिवारी, समरेश कुमार, कमलेश सिंह, विप्लव बित, राकेश कुमार एवं कार्यालय के बड़ा बाबू राजीव कुमार चौधरी, राखाल मण्डल, फुलेश्वर मांझी, सपन रजक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad