ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

प्रधान‌ जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गौशाला में गौ पूजन किया, प्रसिद्ध लिलोरी मंदिर में भी मत्था टेका


प्रत्येक व्यक्ति को महीना मे एक या दो दिन गौशाला में सश्रम गौ सेवा करनी चाहिए- प्रधान न्यायाधीश
कतरास: 08-06-2025
प्रधान‌ जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी तथा एसडीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश अभिषेक पाण्डेय रविवार को कतरास पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कतरास के प्रसिद्ध मां लिलोरी के दरबार में मत्था टेका और पूरे विधि विधान से माता लिलोरी की पूजा अर्चना की। न्यायाधीश ने बताया कि उन्होंने पूरे कोयलांचल वासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।


गंगा गौशाला कतरास का किया भ्रमण, विधि विधान से गौ पूजन भी किया

माँ लिलोरी के पूजा अर्चना करने के पश्चात दोनों न्यायाधीश श्री गंगा गौशाला कतरास- करकेेन्द पहुँचे। गौशाला के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर न्यायाधीश का अभिनंदन किया। इसके पश्चात गौशाला के प्रमुख पुजारी भगीरथ पाण्डेय ने दोनों न्यायाधीश को पूरे विधि विधान से गौ-पूजन करवाया। तत्पश्चात दोनों न्यायाधीश ने अपने हाथों से दर्जनों गौवंशो को केला, गुड़ और रोटी खिलाया। इस दौरान उन्होंने गौशाला के परिसर में पौधारोपण भी किया। न्यायाधीश ने गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला का रसोईघर, दुग्धशाला, चारागाह सहित कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।


प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा से जुड़ना और गौ सेवा करना चाहिए- प्रधान न्यायाधीश

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा से जुड़ने और गौ सेवा करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को महीना मे एक या दो दिन गौशाला आकर सश्रम गौ सेवा करनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में न्यायाधीश ने केचुआ खाद, गौकाष्ठ के प्रचार प्रसार को लेकर कई सुझावों से समिति को अवगत कराया। साथ ही अपने हाथों से गायों को नहलाने का सुझाव देते हुए इसके फायदे से अवगत कराया।
                 
मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डी.एन. चौधरी,  उपाध्यक्ष डा० विश्वनाथ चौधरी,  महासचिव महेश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, डा० स्वतंत्र कुमार, डा० मधुबाला सिंह, रितेश नारनोली, कृष्ण कन्हैया राय, राजन खण्डेलवाल, उदय वर्मा, आकाश खण्डेलवाल, कमलेश सिंह, काशीनाथ शर्मा, ओम प्रकाश, अनिल मंडल, पीयूष खंडेलवाल, राजकुमार प्रमाणिक आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad