डायलिसिस मरीज से धमकी-गाली-गलौज का मामला गरमाया, मामा के फोन के बाद पुलिस अलर्ट — पड़ोसी पहुंचे थाने
मुंगेली, छत्तीसगढ़। सोनारपारा क्षेत्र में डायलिसिस मरीज रविकांत सोनी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। यह घटना 23 नवंबर की शाम की बताई जा रही है, जब रविकांत अपने इलाज के बाद रतनपुर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे, तभी पड़ोसी प्रवीण सोनी और उसकी पत्नी दीक्षा यादव ने पुरानी रंजिश के चलते गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और धमकाने लगे।
जानकारी मिलते ही रविकांत के मामा और उनके परिजनों ने मुंगेली पुलिस कंट्रोल रूम (9479193044) में तत्काल शिकायत दर्ज कराई।
सूत्रों के अनुसार, कंट्रोल रूम से कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपित दंपत्ति घबराकर थाने पहुंच गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को “शर्मनाक और अमानवीय” बताते हुए कहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार समाज के लिए कलंक है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।



Post a Comment
0 Comments