उस्लापुर में रत बंधा तालाब सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन 2.21 करोड़ की लागत से नगर निगम करेगा निर्माण, कल से कार्य शुरू !
बिलासपुर 28 जनवरी 2026
बिलासपुर। उस्लापुर क्षेत्र स्थित रत बंधा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन सोमवार दोपहर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग 2 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन धर्मजीत सिंह, विधायक तखतपुर विधानसभा क्षेत्र, के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर विधानसभा में वर्तमान में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि रत बंधा तालाब वर्षभर पानी से भरा रहता है, इसलिए इसके सौंदर्यीकरण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नगर निगम द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने के बाद राज्य सरकार से 2.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई। टेंडर प्रक्रिया एवं वर्क ऑर्डर पूर्ण हो चुके हैं और निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा तत्काल प्रारंभ किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि पूजा विधानी, महापौर, ने कहा कि जल स्रोतों की संख्या लगातार घट रही है, ऐसे में तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण अत्यंत आवश्यक है। रत बंधा तालाब क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयासों से स्वीकृति मिली। सौंदर्यीकरण के पश्चात यह तालाब नागरिकों के लिए एक सुंदर, सुरक्षित और उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र टंडन ने विधायक एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके वार्ड में लगातार करोड़ों रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर जनसमस्याएं सुनते हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं।
इस अवसर पर जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, इंजीनियर हितेश मक्कड़, पार्षद किरण राजेंद्र टंडन सहित वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




Post a Comment
0 Comments