Type Here to Get Search Results !

सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप

 सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप

मुंगेली 

आपको बता दें कि सरकार के पैसों के गबन का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला मुंगेली जिले के रीवापार और ढाबहा पंचायत से जुड़ा हुआ है, जहां सरपंच और सचिव पर मिलीभगत कर लाखों रुपये के हेरफेर का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि पंचायत के उपसरपंच और पंचों को बिना जानकारी दिए ही निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि न केवल पैसों का दुरुपयोग हुआ, बल्कि निर्माण कार्य भी तय मानकों के अनुरूप नहीं कराए गए।


मुंगेली जिले की रीवापार और ढाबहा पंचायत इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर पंचायत निधि में भारी गड़बड़ी की है।


ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में किए गए निर्माण कार्य घटिया स्तर के हैं और नियमों की खुली अनदेखी की गई है। यहां तक कि जिस सड़क का निर्माण गांव के विकास और सुविधा के लिए होना था, उसे रोजगार सचिव के निजी रास्ते के रूप में तैयार कर दिया गया।


इतना ही नहीं, सरपंच के व्यवहार को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरपंच का रवैया ग्रामवासियों के प्रति ठीक नहीं है और विरोध करने पर धमकियां भी दी जाती हैं।


“हम लोगों को बिना बताए काम कराया गया है, पैसा कहां खर्च हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई हमने इसकी शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है


ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की शिकायत पिछले महीने जनदर्शन में भी की थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।




लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है और क्या दोषियों पर कोई सख्त कदम उठाया जाता है या नहीं

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢