Type Here to Get Search Results !

सकरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, खेत में मिली लाश – सिर पर चोट के निशान

सकरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, खेत में मिली लाश – सिर पर चोट के निशान पुलिस जांच में जुटीं हत्यारों की तलाश जारी


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

थाना सकरी, जिला बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सतीश कौशिक पिता भीष्म कौशिक (उम्र 26 वर्ष), निवासी संबलपुरी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक आज लगभग दोपहर 12:00 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित एक खेत में उसकी लाश पड़ी हुई मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

फोटो– मृतक सतीश कौशिक 

स्थानीय लोगों की सूचना पर सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया, जहां टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी विजय चौधरी 

थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि “गांव के पास खेत में युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad