Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ को केंद्र से एक और बड़ी सौगात: डॉ. सुषमा सिंह बनीं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की कोर सदस्य

छत्तीसगढ़ को केंद्र से एक और बड़ी सौगात: डॉ. सुषमा सिंह बनीं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की कोर सदस्य



POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है कि बिलासपुर निवासी एवं भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय नेत्री डॉ. सुषमा सिंह को भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की राष्ट्रीय हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान का परिणाम मानी जा रही है।

केंद्र सरकार द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तहत अब डॉ. सुषमा सिंह राष्ट्रीय स्तर पर भाषा, संस्कृति और पर्यटन से जुड़े विषयों में अपनी भूमिका निभाएंगी। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

इस राष्ट्रीय समिति में देश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें डॉ. सुमित्त पात्रा, उज्ज्वल रमण सिंह, इंदिरा हांग सुब्बा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, मयंक भाई जयदेव भाई नायक, जियाउल रहमान सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। कुल 15 सदस्यों वाली यह कोर समिति मंत्रालय और राज्यों के बीच सेतु के रूप में कार्य करेगी तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समीक्षा और समन्वय में अहम भूमिका निभाएगी।

पिछले 8 वर्षों से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहीं डॉ. सुषमा सिंह के कार्यों, समर्पण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय उनके कार्यों की सराहना के साथ-साथ महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ से जुड़े सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. सुषमा सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad