Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर के इस थाने में कबाड़ माफिया की ‘वीआईपी खातिरदारी’! आरोपी कुर्सी पर बैठकर पीता रहा चाय, पुलिसकर्मी करते रहे सेवा… वायरल तस्वीर से बिलासपुर पुलिस पर उठे गंभीर सवाल..?

बिलासपुर के इस थाने में कबाड़ माफिया की ‘वीआईपी खातिरदारी’! आरोपी कुर्सी पर बैठकर पीता रहा चाय, पुलिसकर्मी करते रहे सेवा… वायरल तस्वीर से बिलासपुर पुलिस पर उठे गंभीर सवाल..?


बिलासपुर | दुलाल मुखर्जी

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

न्यायधानी बिलासपुर में खाकी की साख पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस और अवैध कबाड़ कारोबारियों के कथित गठजोड़ की पोल खोलकर रख दी है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां जिस व्यक्ति पर अवैध कबाड़ कारोबार चलाने के आरोप हैं, उसे थाने के भीतर किसी वीआईपी मेहमान की तरह खातिरदारी मिलती दिखाई दे रही है।


वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि आरोपी अकबर खान आराम से कुर्सी पर बैठा है, मेज पर हाथ टिकाए चाय की चुस्कियां ले रहा है, जबकि सामने बैठे पुलिसकर्मी उससे बेहद आत्मीयता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद शहरभर में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक अकबर खान कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने कथित रूप से अवैध कबाड़ कारोबार संचालित करता है। बताया जा रहा है कि हाल ही में बिलासपुर एसपी द्वारा अवैध कबाड़ियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद कोनी पुलिस ने अकबर खान के खिलाफ 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे थाने बुलाया था। लेकिन कार्रवाई से ज्यादा चर्चा अब थाने के भीतर मिली ‘विशेष मेहमाननवाजी’ की हो रही है। सूत्रों के अनुसार वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े शामिल बताए जा रहे हैं। शहर में इस बात की भी चर्चा है कि अवैध कबाड़ कारोबारियों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच लंबे समय से सांठगांठ चल रही है, जिसके चलते कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित रह जाती है।

मामले पर जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति को केवल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था तथा उसकी दुकान सील कर दी गई है। हालांकि वायरल तस्वीर के बाद लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आम नागरिकों का कहना है कि क्या दस्तावेज जांच के लिए आने वाले हर व्यक्ति को थाने में इसी तरह कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाई जाती है?

वायरल तस्वीर ने पुलिस की निष्पक्षता और कार्रवाई की गंभीरता दोनों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब सबकी निगाहें बिलासपुर एसपी पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢