Type Here to Get Search Results !

उसलापुर अंडर ब्रिज के पास सड़क हादसा, 3 साल की मासूम की मौत जांच में जुटी पुलिस

उसलापुर अंडर ब्रिज के पास सड़क हादसा, 3 साल की मासूम की मौत जांच में जुटी पुलिस


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर अंडर ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका को परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान मेरी जाहिरे पिता संतोष कुमार जाहिरे उम्र लगभग 3 वर्ष 6 माह निवासी ग्राम कुथुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 8:10 बजे की बताई जा रही है। सिम्स अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर सकरी थाना में मर्ग क्रमांक 47/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल मेमो में बच्ची को “ब्रॉट डेड” बताया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि बच्ची को उसके पिता संतोष कुमार जाहिरे द्वारा अस्पताल लाया गया था। घटना उसलापुर अंडर ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad