25 सितंबर की सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर में 25 सितंबर को होने वाली सामान्य सभा की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय, करबला में आयोजित की गई। बैठक में सामान्य सभा की कार्यवाही और सदन में उठाए जाने वाले विभिन्न विषयों को लेकर पार्षदों के साथ चर्चा की गई। बैठक में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा पार्षद दल को संबोधित किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने सामान्य सभा में शहर के विकास, जनहित और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही। अमर अग्रवाल ने पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को गंभीरता से सामान्य सभा के समक्ष रखने तथा शहर के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सामान्य सभा में उठाए जाएंगे वार्डों से जुड़े मुद्दे
बैठक में भाजपा पार्षद दल के सदस्यों ने सामान्य सभा में रखे जाने वाले विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। गौरतलब है कि 25 सितंबर को होने वाली नगर निगम सामान्य सभा में सड़क, बिजली, पानी, जलभराव, कचरा प्रबंधन, अतिक्रमण और शहर के विकास से जुड़े मुद्दे उठने की जानकारी सामने आई है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी सहित भाजपा पार्षद एवं एल्डरमेन मौजूद रहे।



Post a Comment
0 Comments